जंगलों का कातिल कौन? पतरामपुर में साल के पेड़ों का कत्लेआम, विभाग की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल! जंगलों के दुश्मनों पर मेहरबान कौन? पतरामपुर में धड़ल्ले से कट रहे साल के पेड़

ख़बर शेयर करें -

जंगलों का कातिल कौन? पतरामपुर में साल के पेड़ों का कत्लेआम, विभाग की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल!

 

जंगलों के दुश्मनों पर मेहरबान कौन? पतरामपुर में धड़ल्ले से कट रहे साल के पेड़

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

जसपुर के पतरामपुर क्षेत्र से सामने आई तस्वीरें जंगलों की सुरक्षा के दावों की पोल खोल रही हैं। आरोप है कि इमारती लकड़ी के तस्कर वन विभाग की कथित मिलीभगत से साल के हरे-भरे पेड़ों पर बेरहमी से आरी चला रहे हैं। जंगलों में खुलेआम हो रही इस कटाई के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

 

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पतरामपुर के घने जंगल सिर्फ कागजों में ही बचेंगे। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में लकड़ी माफिया जंगलों को उजाड़ने में जुटे हैं?

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

 

 

 

 

हर दिन कटते पेड़ों के साथ पर्यावरण भी दम तोड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की खामोशी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या वन संपदा की लूट पर पर्दा डाला जा रहा है? क्या जंगलों के दुश्मनों को किसी का संरक्षण प्राप्त है?
अब निगाहें उत्तराखंड सरकार, वन विभाग और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami पर टिकी हैं। देखना होगा कि जंगलों के इस “कत्लेआम” पर कब तक कार्रवाई होती है और दोषियों पर कब गाज गिरती है।
अगर आज जंगल नहीं बचाए गए, तो आने वाली पीढ़ियां ऑक्सीजन खरीदने को मजबूर होंगी और हरे-भरे जंगल सिर्फ इतिहास बनकर रह जाएंगे।