मां की दुआ और पुलिस की मेहनत लाई रंग, दिल्ली से सकुशल मिला लापता किशोर।

ख़बर शेयर करें -

मां की दुआ और पुलिस की मेहनत लाई रंग, दिल्ली से सकुशल मिला लापता किशोर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लालकुआं। नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए घर से नाराज होकर लापता हुए 17 वर्षीय किशोर को महज कुछ घंटों के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने खोला विकास का खजाना, चम्पावत को मिली करोड़ों की सौगात।

 

 

जानकारी के अनुसार, हल्दूचौड़ निवासी श्रीमती गीता गुणवंत ने कोतवाली लालकुआं में शिकायत दर्ज कराई कि उनका 17 वर्षीय पुत्र भाष्कर गुणवंत किसी बात से नाराज होकर घर छोड़कर चला गया है। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से मदद मांगी गई।

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आधुनिक सर्विलांस तकनीक का इस्तेमाल कर किशोर की लोकेशन ट्रैक की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हथियारों की खेप खपाने के मंसूबों पर SSP डॉ0 मंजूनाथ का वार, SOG/ चोरगलिया पुलिस ने 8 तमंचों व 10 कारतूसों के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध हथियारों, नशे और अपराध को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा- SSP मंजुनाथ टीसी।

 

 

 

तकनीकी जांच में पता चला कि किशोर हल्दूचौड़ से बरेली होते हुए दिल्ली पहुंच गया है। सटीक लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम ने बिना देरी किए दिल्ली पहुंचकर किशोर को सकुशल बरामद कर लिया और उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह तैयार, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा से लेकर हेलीकॉप्टर तक के इंतजाम।

 

 

अपने बेटे को सुरक्षित वापस पाकर मां की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने नैनीताल पुलिस की त्वरित, मानवीय और पेशेवर कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।


ख़बर शेयर करें -