लीची के बगीचे में बिछा था नशे का जाल… पुलिस ने ऐसे दबोचा तस्कर!

लीची के बगीचे में बिछा था नशे का जाल… पुलिस ने ऐसे दबोचा तस्कर!

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर में नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार कहर बनकर टूट रहा है। इस बार पुलिस ने लीची के बगीचे में छिपे एक ऐसे तस्कर को दबोचा, जिसके पास से 370 ग्राम अवैध चरस और हजारों रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने काशीपुर के एक सप्लायर का नाम भी उगल दिया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  धामी के आगमन से पहले कांग्रेस का हल्लाबोल, बोरपुल पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दबोचा।

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रामनगर पुलिस ने शिव कॉलोनी स्थित लीची के बगीचे में घेराबंदी कर 25 वर्षीय वरुण को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 370 ग्राम अवैध चरस और 3,710 रुपये नकद बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले से गुलजार होगा हल्द्वानी, 10 दिन तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान में दिखेगी व्यापार और हुनर की ताकत।

 

 

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह चरस काशीपुर के ‘टोनी’ नाम के व्यक्ति से लेकर आया था। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है और सप्लायर की तलाश तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मानव तस्करी से लेकर महिला सुरक्षा तक, 600 छात्र-छात्राओं को पुलिस ने किया सतर्क।

 

 

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि नैनीताल पुलिस नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के मूड में है। अब देखना होगा कि इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस नेटवर्क के और कितने चेहरों से पर्दा उठाती है।