लीची के बगीचे में बिछा था नशे का जाल… पुलिस ने ऐसे दबोचा तस्कर!

ख़बर शेयर करें -

लीची के बगीचे में बिछा था नशे का जाल… पुलिस ने ऐसे दबोचा तस्कर!

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर में नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार कहर बनकर टूट रहा है। इस बार पुलिस ने लीची के बगीचे में छिपे एक ऐसे तस्कर को दबोचा, जिसके पास से 370 ग्राम अवैध चरस और हजारों रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने काशीपुर के एक सप्लायर का नाम भी उगल दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी के स्वागत में जुटे मंत्री-विधायक और जनप्रतिनिधि।

 

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रामनगर पुलिस ने शिव कॉलोनी स्थित लीची के बगीचे में घेराबंदी कर 25 वर्षीय वरुण को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 370 ग्राम अवैध चरस और 3,710 रुपये नकद बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी मामले में नया मोड़! महिला की मौत से पहले सामने आया लेनदेन और सोने के आभूषणों का विवाद, बेटे ने चाकू लेकर पड़ोसी के घर पहुंचकर की तोड़फोड़। मौत की असली वजह बिसरा रिपोर्ट के बाद होगी स्पष्ट।

 

 

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह चरस काशीपुर के ‘टोनी’ नाम के व्यक्ति से लेकर आया था। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है और सप्लायर की तलाश तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रप्रेम की लहर में सराबोर धारी, मंत्री कैड़ा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

 

 

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि नैनीताल पुलिस नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के मूड में है। अब देखना होगा कि इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस नेटवर्क के और कितने चेहरों से पर्दा उठाती है।

 


ख़बर शेयर करें -
kj
tara