उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री धामी के लिए विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली का लिया संकल्प।

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री धामी के लिए विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली का लिया संकल्प।
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री धामी के लिए विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली का लिया संकल्प।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में उनके नाम से संकल्प लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक, माँ शक्ति का पाठ तथा हवन-पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  "रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में 'जिस्म का काला कारोबार'! SSP मंजूनाथ TC का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 52 गिरफ्तार" "रिसॉर्ट की चमक के पीछे छिपा था देह व्यापार का अड्डा! SSP का मेगा रेड, 52 दबोचे, 10 युवतियां रेस्क्यू"

 

 

 

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने पिछले पाँच वर्षों में सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लीची के बगीचे में बिछा था नशे का जाल... पुलिस ने ऐसे दबोचा तस्कर!

 

 

 

उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने, देश का सबसे कठोर नकलरोधी कानून, सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती प्रणाली के माध्यम से युवाओं को रोजगार, निवेश एवं आधारभूत संरचना के विस्तार, मातृशक्ति के सशक्तिकरण तथा सीमांत क्षेत्रों के विकास जैसे निर्णयों ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

 

 

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर और श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम; डेंगू रोकथाम और अस्पतालों पर भी डीएम के कड़े निर्देश।

 

 

 

इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -