‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से जनता तक पहुंच रहा प्रशासन: मुख्यमंत्री धामी।

'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान से जनता तक पहुंच रहा प्रशासन: मुख्यमंत्री धामी।
ख़बर शेयर करें -

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से जनता तक पहुंच रहा प्रशासन: मुख्यमंत्री धामी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

गोपेश्वर/देहरादून, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता की सेवा ही सरकार का सर्वोच्च धर्म है और राज्य सरकार प्रशासन को लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के तहत संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

 

 

 

बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में प्रदेशभर में छह लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की और 60 हजार से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि चमोली जनपद में अब तक 13 जनकल्याण शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनमें 752 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 683 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया तथा 2500 से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।

यह भी पढ़ें 👉  शातिर की चाल हुई फेल, पुलिस ने चोरी की स्कूटी समेत दबोचा।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सीमांत गांव पहले गांव” के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड में विकास योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में जी-20 बैठकों के सफल आयोजन, राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी, शीतकालीन यात्रा की शुरुआत और 3.75 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों जैसी उपलब्धियों ने विकास को नई गति दी है। एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर कार्य शुरू हो चुका है, जिससे रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश पर डीएम का बड़ा एक्शन, पौड़ी में हाई अलर्ट—हर विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी कानून, नकल विरोधी कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

चमोली के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में जिले में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर कार्य हुआ है। बुधवार को भी 155 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 63 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है, जबकि वर्ष 2024 से अब तक हेली एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से चमोली के 76 गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले की 42 हजार से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, जिनमें 25 हजार से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। किसान सम्मान निधि के तहत 48 हजार से अधिक किसानों को 196 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है, जबकि दीनदयाल होमस्टे योजना के तहत 872 नए होमस्टे स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल रवाना, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी।

उन्होंने लोगों से सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

बद्रीनाथ मंदिर चोरी मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा

मुख्यमंत्री धामी ने बद्रीनाथ मंदिर चोरी प्रकरण को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार इस मामले में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होने देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


ख़बर शेयर करें -