सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना।

सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना।

सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में आयोजित टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज, महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज और टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ से उच्च हिमालय तक अध्ययन भ्रमण पर रवाना हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी वन एवं वन्यजीव संरक्षण, भूमि संरक्षण और पौधशाला प्रबंधन की बारीकियां सीखेंगे प्रशिक्षु।

 

 

मुख्यमंत्री ने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गादेवी-मोरादा मार्ग 15 नवंबर से पहले खोलने की मांग, शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन।

 

 

मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा के आयोजन से जुड़े संत-महात्माओं, आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान टपकेश्वर महादेव की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और उत्तराखंड निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की कहानी अब साहित्य के जरिए पहुंचेगी दुनिया तक, वन मंत्री सुबोध उनियाल बोले—किताबें समाज का दर्पण।

शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।