पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। पति के कथित प्रेम प्रसंग से परेशान एक महिला ने अपने पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर के खिलाफ रामनगर कोतवाली में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने दोनों पर गाली-गलौज, मारपीट, बाल खींचने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके तीनों बच्चों को भी उससे अलग कर अपने पास रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक माफिया पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! 64.80 लाख की नशे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

 

 

ग्राम टांडा मल्लू में किराये पर रहने वाली तमन्ना छाबड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 14 फरवरी 2018 को अंकुर छाबड़ा निवासी शंकरपुर भूल, रामनगर के साथ हुआ था। दंपति के तीन बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से उससे अलग रह रहा है और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर नाम की महिला के संपर्क में है।

 

 

 

तमन्ना के मुताबिक, इस मामले में पहले महिला पुलिस के समक्ष काउंसलिंग भी हुई थी, जहां पति ने उसके साथ रहने और दूसरी महिला से संबंध नहीं रखने का आश्वासन दिया था। लेकिन आरोप है कि समझौते के बावजूद स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का नया एक्शन प्लान, अब बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी रहेगी नजर; स्कूल बसों की भी होगी पड़ताल।

 

 

 

शिकायत के अनुसार, 1 नवंबर की शाम करीब पांच बजे तमन्ना गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर के घर पहुंची, जहां उसने अपने पति अंकुर छाबड़ा और उक्त महिला को एक ही बिस्तर पर देखा। बच्चों से बातचीत करने के दौरान कथित तौर पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा बाल पकड़कर खींचे। महिला ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं! नैनीताल में SSP मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन, स्कूल बसों से लेकर वैन तक पुलिस के रडार पर।

 

 

पीड़िता का यह भी आरोप है कि गुरमीत कौर ने खुद को पत्रकार बताते हुए पुलिस और अन्य लोगों तक अपनी पहुंच होने की बात कहकर उसे धमकाया।

 

 

तमन्ना छाबड़ा ने 2 नवंबर को कोतवाली रामनगर में तहरीर देकर अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपने तीनों बच्चों को वापस दिलाने की मांग की है। अब पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।