पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया चोरी का खुलासा, 02 आरोपीयों को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

उधम सिंह नगर – दिनांक 07.08.2022 को जोगिन्दर सिंह द्वारा सूचना दी गयी कि जसपुर बाजार में गुलशन कन्फेशनरी के नाम से स्थित हॉलसैल की दुकान के तीसरी मंजिल की खिड़की का ग्रिल तोडकर अज्ञात चोरो द्वारा दुकान के अन्दर घुसकर करीब 4 लाख रुपये व 01 चैक (30 हजार रुपये का) का चोरी कर ले गये हैं। वादी की तहरीर के आधार पर थाना जसपुर में FIR NO. 255/22 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार थाना क्षेत्रान्तर्गत घटित चोरी के शीघ्र खुलासे हेतु एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरे देखे गये, सीसीटीवी कैमरे के फुटैज में संदिग्ध व्यक्ति दुकान के अन्दर घुसता हुआ दिखाई दिया तथा दुकान के अन्दर चोरी करता हुआ नजर आया। संदिग्धों की घर पकड हेतु मुखबिरान खास को फुटैज दिखाई गयी।

यह भी पढ़ें 👉  देवगुरू मंदिर में 4G टॉवर और बिजली की मांग, सांसद अजय भट्ट ने सीएम को लिखा पत्र।

 

इसी दौरान रात्रि लगभग 21.00 बजे मुखबिरो की सूचना पर दोनो संदिग्धों को गाँधी पार्क के पास स्थित प्राइमरी स्कूल के पास दो व्यक्ति पैसे बांटते हुए दिखाई दिये जिन्हे एकदम दबिश देकर मौके से गिरप्तार कर लिया गया। पकडे गये अभियुक्तो से 01 – पंकज जोशी से कुल 86204 रुपये व एक 30 हजार रुपये का चैक तथा 2- अभियुक्त प्रदीप से कुल 51,120 रुपये बरामद हुए। दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु कोतवाली लाया गया है। तथा न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात, क्षेत्रीय रेल समस्याओं को उठाया।

 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त

01 पंकज जोशी पुत्र जगदीश जोशी निवासी गाँधी पार्क, मौहल्ला जोशियान थाना जसपुर जनपद उधम सिंह

नगर । 02- प्रदीप पुत्र राधे निवासी मौहल्ला जोशियान थाना जसपुर जनपद उधम सिंह नगर बरामदा माल का विवरण- 01-अभि0 पकज जोशी से 83550 रुपये के नोट व 2654 रुपये के सिक्के कुल 86,204 रुपये व 30 हजार रुपये का HDFC बैंक का चैक

02-अभि0 प्रदीप से-50 हजार के नोट व 1120 रुपये के सिक्के कुल 51120 रुपये। कुल बरामद सम्पत्ति-137324 रुपये नकद व 30 हजार रुपये का चैक ।

 

चोरी का तरीका- एक व्यक्ति तीसरी मंजिल में खिडकी का ग्रिल तोडकर दुकान के अन्दर घुसा तथा दुसरा बाहर रेकी करता रहा। दुकान से चोरी करने के बाद पहले वाले ने सारे रुपये एक थैले में भरकर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिये तथा नीचे खडे उसके साथी द्वारा बैग को कैच कर अपने पास रख लिया गया। उसके बाद अन्दर घुसा अभियुक्त तीसरी मंजिल से बाहर निकलने के दौरान फिसल कर नीचे गिर गया जिस कारण उसके पैर में चोट भी आयी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, तीन चरणों में तैयार होगा काठगोदाम बाईपास।

 

आपराधिक इतिहास
पंकज जोशी पुत्र जगदीश जोशी निवासी गाँधी पार्क, मौहल्ला जोशियान थाना जसपुर जनपद उधम सिंह नगर-01 FIR NO. 92/19 धारा 380 भादवि
02-FIR NO. 108/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
02-प्रदीप पुत्र राधे निवासी मौहल्ला जोशियान थाना जसपुर जनपद उधम सिंह नगर-NIL

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *