ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते आधा घंटा देरी से शुरू हुआ मतदान।

ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते आधा घंटा देरी से शुरू हुआ मतदान।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

पूरे प्रदेशभर में देश के 18वीं लोकसभा के लिए आज प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी आज सुबह 7:00 से मतदान शुरू हुआ। जैसे ही मतदान शुरू हुआ तभी मतदान केंद्र के एक बूथ पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 390 कनस्तरों से भरा कैंटर पकड़ा, करीब 9 लाख का माल बरामद।

 

– विधानसभा 63 काशीपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खालसा नगर क्षेत्र काशीपुर के कक्ष संख्या दो में 7:00 बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ तभी एवं में तकनीकी खराबी के चलते मतदान बाधित हो गया। ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही लाइन में खड़े मतदाताओं में मायूसी छा गई।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

 

 

 

 

इस दौरान सूचना मिलने पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार गुप्ता के द्वारा मौके पर पहुंचकर ईवीएम मशीन की तकनीकी खराबी को दूर कर दिया गया और करीब 7:30 बजे के बाद आधा घंटे की देरी से मतदान दोबारा शुरू हुआ। हालांकि सेक्टर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार गुप्ता मतदान देर से शुरू होने की खास वजह बताने से मीडिया के बचते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  सुंदरखाल के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग तेज, शासन-प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन।

 

 

 

इस दौरान युवा मतदाता विशाल चौहान ने कहा कि उन्हें लाइन में खड़े हुए लगभग आधा घंटा हो गया है और वह अपना जरूरी काम छोड़कर मतदान करने आए थे कि सुबह जल्दी से मतदान करके फ्री हो जाए, लेकिन यहां आधा घंटा से एवं में तकनीकी खराबी के चलते मतदान रुका हुआ है।