हल्द्वानी मे हुआ ESM रैली का आयोजन।

हल्द्वानी मे हुआ ESM रैली का आयोजन।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

दिनांक 30 अप्रैल को मिलिट्री स्टेशन हल्द्वानी मे ESM रैली का आयोजन किया गया, जिसमे रामनगर पूर्व सैनिक उत्थान एवम कल्याण समिति के संरक्षक हरगोविंद मासिवाल,अध्यक्ष कुलवंत सिंह रावत, सचिव भुवन सिंह डंगवाल व ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्र मोहन मनराल के नेतृत्व मे 23 लोगो नें रैली का लाभ प्राप्त किया,रैली मे भीमताल, रामनगर, कालाढूंगी, बाजपुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रो हेतु सेना मुख्यालय हल्द्वानी के द्वारा बसें लगायी गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम और भवाली में पुलिस अलर्ट, पर्यटकों की भीड़ से निपटने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार।

 

 

 

रैली का मुख्य आयोजन, पेंशन संबंधी समस्याओ के लिए मुख्यालय यू बी एरिया द्वारा स्पर्श केंद्र,रिकॉर्ड कुमाऊं और बी ई जी रुड़की द्वारा बूथ लगाए गए थे,साँथ ही निःशुल्क मेडिकल कैंप, ई सी एच एस की सुविधाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम मे पूर्व सैनिको के लिए कई तरह के राज्य सरकार के विभागों से मछली पालन, मुर्गी पालन, डेरी या अन्य लघु उद्योगो हेतु समन्वय भी किया गया,इन सभी के अतिरिक्त गौरव सैनानियों के हित के लिए यू बी एरिया से पहुंचे,सी ओं एस द्वारा कई गौरव वीर नारियो को सहायता राशि के चैक, पुरुस्कार व अन्य दो विकलांग पूर्व सैनिको को ई स्कूटर दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं के हुनर को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार, हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा सरस मेले का मंच।

 

 

तत्पआश्चात् भोजन की व्यवस्था की गयी, कार्यक्रम मे रैली हेतु वीर नारी, कमला देवी,लीला शास्त्री,कुंती देवी, देवकी देवी, लीला चौधरी,कार्यकारिणी सदस्य चन्दन सिंह अधिकारी, पूर्व सैनिक, बलवंत रावत,समिति कोषाध्यक्ष भारत सिंह रावत, विश्राम गृह संरक्षक भगवत सिंह चौहान,चंद्र मोहन सिंह,जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।