इनरव्हील क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन।

इनरव्हील क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, इनरव्हील क्लब ने आज एक महत्वपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें क्लब के सदस्यों और श्री महेंद्र सिंह यादव जी नगर पालिका, शिवि अग्रवाल,संजय सिंह जी व स्थानीय लोगों ने मिलकर भाग लिया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की अघ्यक्ष अनुप्रीत कौर जी ने की जिसमें उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। जिसमें फलदार वृक्ष छायादार वृक्ष और औषधीय पौधे शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के छोई स्थित रिजॉर्ट में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, रिजॉर्ट ट्रेनी कर्मचारी हिरासत में, पर्यटकों की सुरक्षा पर उठे सवाल।

 

 

पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, और इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने का उत्तम माध्यम है। हमारे इस प्रयास से न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर तहसील में प्रमाण पत्रों के फर्जीवाड़े पर उठे सवाल, एक पटवारी के निलंबन से आगे जांच की मांग क्या अन्य आईडी से भी जारी हुए प्रमाण पत्र? तहसील स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की उठी मांग।

 

 

 

इस अवसर पर अध्यक्ष अनुप्रीत कौर ,सचिव कविता अग्रवाल सयुंक्त सचिव संगीता जिंदल, आइ एस ओ अंजलि जिंदल एडिटर चारुल जिंदल ,सुमिति, रैना दीपिका आदि ने योगदान दिया।