मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को उत्तराखंड में किया टैक्स फ्री।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को उत्तराखंड में किया टैक्स फ्री।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को उत्तराखंड में किया टैक्स फ्री।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित मॉल में भारतीय हिंदी फिल्म ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ का अवलोकन किया। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ‘दि साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री किया जाएगा। इस अवसर पर फिल्म के मुख्य अभिनेता  विक्रांत मैसी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हुड़दंगियों की अब खैर नहीं! SSP के निर्देश पर हल्द्वानी में देर रात सघन चेकिंग।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज को एक महत्वपूर्ण घटना से अवगत कराएगी और सत्य को सामने लाने का प्रयास करती है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता से मुलाकात

फिल्म के अवलोकन से पहले, अभिनेता श्री विक्रांत मैसी ने मुख्यमंत्री आवास में श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख हस्तियां

इस अवसर पर राज्य के कई वरिष्ठ मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे:

  • कैबिनेट मंत्री:  प्रेमचंद अग्रवाल,  गणेश जोशी,  सुबोध उनियाल
  • राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष:  महेन्द्र भट्ट
  • लोकसभा सांसद: श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह
  • विधायक: खजान दास,  उमेश शर्मा काऊ,  सहदेव सिंह पुण्डीर, श्रीमती सविता कपूर
यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलो गांजा बरामद; दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।

 

मुख्यमंत्री ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की फिल्मों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और यह नई पीढ़ी को इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं से अवगत कराती हैं।