ओवरस्पीड के 58 वाहनों सहित 102 वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई।

ओवरस्पीड के 58 वाहनों सहित 102 वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई।

ओवरस्पीड के 58 वाहनों सहित 102 वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, परिवहन विभाग द्वारा दो दिवसीय प्रवर्तन अभियान के दौरान 102 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें 58 वाहन ओवरस्पीडिंग के आरोप में पकड़े गए। इन वाहनों में कार, बस और ट्रक सहित अन्य बड़े वाहन शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नौकरी छूटी तो नशे के कारोबार में उतरा युवक, ब्लिंकिट में करता था डिलीवरी, कैनाल रोड पर SOG और पुलिस ने दबोचा।

 

 

सख्त कार्रवाई में विभिन्न उल्लंघनों पर चालान:
प्रवर्तन अभियान के दौरान केवल ओवरस्पीडिंग ही नहीं, बल्कि अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। इसमें परमिट शर्तों का उल्लंघन, टैक्स न भरना, फिटनेस प्रमाणपत्र की कमी, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करना, और भार वाहनों में यात्रियों का अवैध परिवहन जैसे मामले शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के विकास को लेकर CM धामी से मिले कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, सड़क-स्वास्थ्य और पेयजल के लिए मांगी धनराशि।

 

 

कार्रवाई दल में अधिकारी:
प्रवर्तन कार्रवाई का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र और परिवहन कर अधिकारी श्री गोविंद ने किया। इनके साथ श्री चंदन सुपयाल, श्री गिरीश कांडपाल, श्री देव सिंह, श्री चंदन ढेला, और श्री अरविंद हांकी भी अभियान में सक्रिय रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रणजीत सिंह रावत के जन्मदिन पर कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान।

 

 

प्रवर्तन अधिकारी का बयान:
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यातायात नियमों का सख्ती से पालन हो।