ग्रीन फील्ड एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, कार्बाइड गन ने बटोरी सराहना।

ख़बर शेयर करें -

ग्रीन फील्ड एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, कार्बाइड गन ने बटोरी सराहना।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। ग्रीन फील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक भव्य विज्ञान एवं विषय परियोजना प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 3 से 12वीं तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और परियोजनाओं को प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अमिता लोहानी (पूर्व उपाध्यक्ष, महिला आयोग) एवं विशिष्ट अतिथि गणेश रावत (वरिष्ठ पत्रकार), हरीश खंतवाल (सामाजिक कार्यकर्ता), आशा बिष्ट, शांति रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, अमर उजाला के संपादक अजीत गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अलावा, ई.एस.टी कनिया से सुमित बौडाई व तकनीकी प्रेरक रेखा त्रिपाठी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम जाम से राहत दिलाएगा सैनिटोरियम-रातिघाट बायपास, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ।

अतिथियों एवं जजों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल्स की खूब सराहना की, विशेष रूप से कार्बाइड गन ने सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि यह गन ई.एस.टी. कनिया के सहयोग से विकसित की गई है और यह जंगली जानवरों से सुरक्षा प्रदान करने में मददगार साबित होगी। उन्होंने इसे “लोकल फॉर वोकल” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

यह भी पढ़ें 👉  होटलों और गेस्ट हाउसों पर प्रशासन की सख्ती, अग्नि सुरक्षा में खामियां मिलने पर चालानी कार्रवाई।

प्रतियोगिता में विजेता मॉडल:

  • प्रथम स्थानCarbide Gun एवं Human Circulatory System
  • द्वितीय स्थानHydraulic Arm एवं ATM Machine
  • तृतीय स्थानThermo Jet Engine, Scientific Invention, Hill Area Introduction एवं Vedas

कार्यक्रम के समापन पर प्रबंध निदेशक एवं प्रधानाचार्य श्रीमती कंचन बिष्ट ने सभी छात्रों को उनकी रचनात्मकता और मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को भी सराहा और भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए सीखने, नवाचार और प्रेरणा का एक बेहतरीन मंच साबित हुई, जिसमें उनकी प्रतिभा और विज्ञान के प्रति रुचि को दर्शाने का अवसर मिला।