होली पर नैनीताल SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने दी शुभकामनाएं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

ख़बर शेयर करें -

होली पर नैनीताल SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने दी शुभकामनाएं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद नारायण मीणा ने समस्त नैनीतालवासियों और उत्तराखंड की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 लाइव आकर आत्महत्या की धमकी देने वाली ज्योति अधिकारी काठगोदाम जंगल से सकुशल बरामद — सोशल मीडिया पर चर्चा, क्या फॉलोवर बढ़ाने या पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश?

एसएसपी मीणा ने कहा कि होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डाइवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में गैस की किल्लत की अफवाहें बेबुनियाद, अब केवल होम डिलीवरी से मिलेगा सिलेंडर।

एसएसपी ने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से अपील की कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम की योजना रूट प्लान के अनुसार बनाएं। साथ ही, त्योहार के दौरान नशे में वाहन न चलाने और किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न करें और हुड़दंग करने से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण से धामी का संदेश: आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर तेजी से कदम।

“आपकी सुरक्षा के लिए नैनीताल पुलिस तत्पर है। होली का यह त्योहार आप सभी के लिए मंगलमय रहे,” – एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा।

(नैनीताल पुलिस की ओर से सभी को होली की शुभकामनाएं