पिकअप वाहन पलटा, मजदूरों से भरी गाड़ी में मची चीख-पुकार, 11 घायल।

पिकअप वाहन पलटा, मजदूरों से भरी गाड़ी में मची चीख-पुकार, 11 घायल।
ख़बर शेयर करें -

पिकअप वाहन पलटा, मजदूरों से भरी गाड़ी में मची चीख-पुकार, 11 घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हरिद्वार, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रॉयल वृंदावन होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोमवार देर रात सहारनपुर से कर्णप्रयाग मजदूरी के लिए जा रहे 13 लोगों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 11 लोग घायल हो गए

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां सभी को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह सभी लोग मजदूरी के लिए उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र कर्णप्रयाग जा रहे थे। पिकअप वाहन जैसे ही रॉयल वृंदावन होटल के समीप पहुंचा, चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और वह सड़क किनारे पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  तोता घाटी में पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 39 श्रद्धालु सवार; बड़ा हादसा टला।

समय पर मदद से टली बड़ी अनहोनी

घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए यातायात को शीघ्र सामान्य कर दिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम बाईपास कल से शुरू, जाम से मिलेगी राहत; आपदा और स्वास्थ्य तैयारियों पर मुख्यमंत्री का फोकस।

प्रशासन की तत्परता की सराहना

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी की तेज कार्रवाई और घायल मजदूरों की समय पर चिकित्सकीय मदद से एक बड़ी अनहोनी टल गई।