मुख्यमंत्री धामी ने की जी.एस.टी. की नई दरों और स्वदेशी अभियान पर समीक्षा बैठक।

मुख्यमंत्री धामी ने की जी.एस.टी. की नई दरों और स्वदेशी अभियान पर समीक्षा बैठक।

मुख्यमंत्री धामी ने की जी.एस.टी. की नई दरों और स्वदेशी अभियान पर समीक्षा बैठक।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मंत्रीगणों, विधायकगणों और अन्य जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि 22 सितम्बर से देशभर में जी.एस.टी. की नई दरें प्रभावी होंगी। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संशोधित दरों का लाभ आम जनता और व्यापारी वर्ग तक तेज़ी से पहुंचे, इसके लिए 22 से 29 सितम्बर तक प्रदेशभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रभारी मंत्री अपने-अपने जनपदों और विधायक अपनी विधानसभाओं में जागरूकता कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण में कॉर्बेट का जलवा, सात वन अफसर होंगे सम्मानित, सूची में पहले नंबर पर बिन्दरपाल, 8 अक्टूबर को लोकभवन में मिलेगा सम्मान।

उन्होंने कहा कि नई दरों से “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” की दिशा में राज्य को गति मिलेगी। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड, जी.आई. टैग प्राप्त 27 उत्पाद, एक जनपद दो उत्पाद योजना और स्थानीय हस्तशिल्प-कृषि उत्पाद को इसका लाभ मिलेगा। इससे स्वरोजगार और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की परिकल्पना को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ ने ग्राउंड जीरो से लिया बड़ा, पहले सुरक्षित वापसी, फिर पहाड़ की चढ़ाई, कल रविवार के लिए One Way ट्रैफिक प्लान, शाम 06 घंटे पहाड़ों की ओर ट्रैफिक बन्द, हल्द्वानी वापसी वाले पर्यटकों को पहली प्राथमिकता।

मुख्यमंत्री ने ग्राम सभाओं व नगर निकायों के स्तर पर बैठकों के आयोजन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटकों, लोकगीतों और सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए लोगों तक संदेश पहुँचाया जाए। साथ ही उद्योग विभाग को निर्देशित किया कि स्थानीय उत्पादों को और अधिक मज़बूत व बाज़ारोन्मुख बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मां पूर्णागिरि की धरती से सीएम धामी का संदेश, विकास के साथ विरासत संरक्षण पर सरकार का फोकस।

उन्होंने कहा कि नई दरों से व्यापार सुगमता, पारदर्शिता और स्थानीय उत्पादकता को बढ़ावा मिलेगा। छोटे उद्यमी भी राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार से जुड़ पाएंगे। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे स्वयं सक्रिय भूमिका निभाएं और अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दें।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।