पर्व मनाओ, पर कानून मत भूलो— दीपावली से पहले SSP नैनीताल के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने जुआ खेलते 04 व्यक्तियों को पकड़ा, भारी मात्रा में नगदी बरामद*

*पर्व मनाओ, पर कानून मत भूलो— दीपावली से पहले SSP नैनीताल के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने जुआ खेलते 04 व्यक्तियों को पकड़ा, भारी मात्रा में नगदी बरामद*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। दीपावली पर्व के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों पर जनपद नैनीताल पुलिस अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई में जुटी है। इसी क्रम में थाना मुखानी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹37,500 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

यह कार्रवाई एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र के निर्देशन, सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी श्री दिनेश चंद जोशी के नेतृत्व में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  खताड़ी में मीट और मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, छह कारोबारियों को नोटिस।

गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ दिनेश बिष्ट पुत्र गोविंद सिंह बिष्ट, निवासी विक्टोरिया नंबर-1, गैर वैशाली, थाना मुखानी
2️⃣ विपिन चंद्र कांडपाल पुत्र स्व. गोविंद बल्लभ कांडपाल, निवासी विक्टोरिया नंबर-1, गैर वैशाली, नियर चोफला
3️⃣ देवेंद्र सिंह पुत्र सुबोध कुमार, निवासी गैस गोदाम रोड, भूमिया मंदिर के पास
4️⃣ हरिचंद तिवारी पुत्र भोला दत्त तिवारी, निवासी तिवारी कॉलोनी, विक्टोरिया नंबर-1

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित रोग प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, घर-घर स्क्रीनिंग जारी।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम:
▪️ उ.नि. वीरेंद्र चंद (प्रभारी चौकी आरटीओ)
▪️ कांस्टेबल सुरेश देवड़ी
▪️ कांस्टेबल बलवंत सिंह
▪️ कांस्टेबल रोहित

मीडिया सैल – जनपद नैनीताल