अंधेरे में चल रहा था खेल, छापे में पकड़ी गई शराब की खेप!”

अंधेरे में चल रहा था खेल, छापे में पकड़ी गई शराब की खेप!”
ख़बर शेयर करें -

अंधेरे में चल रहा था खेल, छापे में पकड़ी गई शराब की खेप!”

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बरेली रोड स्थित एक ढाबे पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पद बड़ा, पर सादगी उससे भी बड़ी: SSP मंजुनाथ टीसी ने सड़क किनारे पिया गन्ने का जूस।


हल्द्वानी के बरेली रोड क्षेत्र में आबकारी विभाग ने शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक ढाबे पर दबिश देकर टीम ने 109 पव्वा देसी और विदेशी शराब के साथ बीयर बरामद की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बताया गया कि आरोपी पूर्व में भी इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सलाम इन वर्दियों को—नैनीताल पुलिस के 4 कर्मी हुए सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई 🎖️

आबकारी विभाग को क्षेत्र में अवैध शराब की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। टीम ने संदिग्ध स्थानों और ठिकानों पर गहन तलाशी अभियान भी चलाया।

विभाग के अनुसार, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  शो ऑफ बना जेल का रास्ता! इंस्टाग्राम में तमंचे के साथ पोस्ट डालने वाला युवक अवैध तमंचे संग पकड़ा गया,  SSP मंजुनाथ का कड़ा रुख—दहशत फैलाने वालों की अब खैर नहीं।

इस अभियान में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट, उप निरीक्षक रुचिका कांडपाल, कैलाश जोशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


आउट्रो:
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने आम लोगों से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।