रामनगर में वन विभाग का एक्शन: अवैध खनन करते 2 डंपर मौके से पकड़े।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग ने कटियापुल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपरों को मौके से पकड़ लिया। यह कार्रवाई दिनांक 10 अप्रैल 2026 को प्रभागीय वनाधिकारी और उप प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में, वन क्षेत्राधिकारी रामनगर रेंज के नेतृत्व में की गई।
सघन गश्त और औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने अवैध रूप से खनिज खनन करते हुए एक 10 टायरा डंपर और एक 6 टायरा डंपर को धर दबोचा। दोनों वाहनों को जब्त कर कटियापुल चौकी में वन अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा किया गया है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
👮♂️ टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
सुरजीत सिंह (वन दरोगा), जगदीश प्रसाद (बीट अधिकारी), धीरज कुमार (वन आरक्षी), आशुतोष (वन बीट अधिकारी), हिमांशु और आकाश (बीट वॉचर), कमलेश (वाहन चालक)
👉 वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।





