स्कूटी में भरकर ले जा रहा था शराब, पुलिस ने रास्ते में दबोचा।

ख़बर शेयर करें -

स्कूटी में भरकर ले जा रहा था शराब, पुलिस ने रास्ते में दबोचा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। Nainital Police द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का अभियान, नवोदय विद्यालय सहित कई प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य नमूने।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने हीरानगर चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कालाढूंगी रोड पर एक स्कूटी सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 52 क्वार्टर मैक डेवेल्स शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून पर हाई अलर्ट: मुख्य सचिव बोले- 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी अधिकारी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज बसोंला पुत्र स्वर्गीय मोहन चंद निवासी कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK 04 Z 6324 को भी सीज कर दिया है।

अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में साइबर हमला: सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइटें प्रभावित, बैकअप से बहाल हुईं सेवाएं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हीरानगर उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल ललित नाथ शामिल रहे।


ख़बर शेयर करें -