होली की खुशियों के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत।

होली की खुशियों के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

वाराणसी: होली की खुशियों के बीच वाराणसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत गड़वा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 20 मीटर तक घसीटी बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और अचानक सामने आई बाइक को चालक संभाल नहीं सका। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बाइक को करीब 20 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

मौके पर पहुंची पुलिस, शवों को भेजा मोर्चरी

सूचना मिलते ही हरहुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की कार्रवाई, 190 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

होली पर हादसों की बढ़ी संख्या

होली के त्योहार के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पुलिस लगातार वाहनों की जांच और ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील कर रही है, लेकिन लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद।

पुलिस की अपील: सुरक्षित वाहन चलाएं

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं और शराब पीकर ड्राइविंग से बचें। साथ ही, ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।