सीमांत बूथों तक पहुँचे मुख्य चुनाव आयुक्त, हर्षिल की BLO मिंटो देवी के जज़्बे को किया सलाम।

सीमांत बूथों तक पहुँचे मुख्य चुनाव आयुक्त, हर्षिल की BLO मिंटो देवी के जज़्बे को किया सलाम।
ख़बर शेयर करें -

सीमांत बूथों तक पहुँचे मुख्य चुनाव आयुक्त, हर्षिल की BLO मिंटो देवी के जज़्बे को किया सलाम।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून/उत्तरकाशी। बर्फीली वादियों और दुर्गम सीमांत क्षेत्रों के बीच लोकतंत्र की नब्ज टटोलने खुद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार उत्तरकाशी पहुंचे। दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे के दौरान उन्होंने भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र के पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।

झाला हेलीपैड पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सीधे सीमांत गांव हर्षिल पहुंचे, जहां उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर्स के साथ संवाद कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज में SMC की वार्षिक बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन।

“देश के लिए प्रेरणा हैं मिंटो देवी”

हर्षिल में BLO मिंटो देवी के कार्यों से प्रभावित होकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने खुलकर उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में समर्पण के साथ कार्य कर रहे सभी बीएलओ लोकतंत्र की असली ताकत हैं और चुनाव आयोग ऐसे कर्मठ अधिकारियों को सैल्यूट करता है।

उन्होंने कहा कि बीएलओ ऐप के माध्यम से “एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट और विदेशी मतदाताओं” की पहचान कर मतदाता सूची को शुद्ध किया जा रहा है, वहीं नए पात्र मतदाताओं को भी सूची में जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  “IPL सट्टे के ‘बुकी ब्रदर्स’ गिरफ्तार, SSP के प्रहार से हिल गया नेटवर्क।

साधु-संतों वाले अनोखे बूथ पर पहुंचे CEC

गंगोत्री धाम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने उस विशेष पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया, जहां अधिकांश मतदाता साधु-संत और संन्यासी हैं। उन्होंने संतों के साथ विस्तृत संवाद कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह बूथ भारत के लोकतंत्र की विविधता और मजबूती की अद्भुत मिसाल है, जहां साधना में लीन रहने वाले संत भी मतदान को अपना दायित्व मानते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों में दहशत, पुलिस का शिकंजा कसा — एसएसपी मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन, चेन स्नैचर समझ बैठा आसान शिकार, लेकिन एसएसपी मंजूनाथ टीसी की टीम ने पहुंचाया सलाखों के पार, चेन छीनने वाला निकला हिस्ट्रीशीटर, अवैध तमंचा बरामद, हाईस्पीड बाइक जप्त।

गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना

उत्तरकाशी भ्रमण के दौरान गंगोत्री मंदिर पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने धर्मपत्नी के साथ मां गंगा के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।

देर शाम हर्षिल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आगामी एसआईआर की मैपिंग और एएसडीडी सूची के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी। इस दौरान उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी तथा गंगोत्री की एसडीएम शालिनी नेगी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।