आर्थिक तंगी बनी कत्ल की वजह, बड़े भाई ने लौटे से की हत्या।

ख़बर शेयर करें -

आर्थिक तंगी बनी कत्ल की वजह, बड़े भाई ने लौटे से की हत्या।

 

आर्थिक तंगी और बीमारी बनी हत्या की वजह, पुलिस ने 4 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी।
हल्द्वानी के बरेली रोड क्षेत्र में घटित सनसनीखेज हत्या का नैनीताल पुलिस ने मात्र चार घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने हत्या के आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे का है। मृतक के भतीजे अंकित जायसवाल, निवासी राम मंदिर बगीचा बरेली रोड, ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा संदीप जायसवाल ने उसके छोटे चाचा सोनू जायसवाल के साथ घर पर मारपीट की, जिससे सोनू जायसवाल को गंभीर चोटें आईं और उपचार से पूर्व ही उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना उप निरीक्षक रोहताश सिंह सागर द्वारा की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा त्वरित अनावरण के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  गर्जिया मंदिर समिति पर करणी सेना का विस्फोट, SDM से कब्जा हटाने की मांग। 26 साल से कब्जे का आरोप, गर्जिया मंदिर समिति पर कर्णी सेना का हमला,  समिति पर कब्जे और वसूली के लगाए आरोप।

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सुरागरसी और पतारसी के आधार पर मात्र 04 घंटे में नामजद आरोपी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अदद 32 बोर रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस तथा हत्या में प्रयुक्त लोटा भी बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग से अभियोग भी पंजीकृत किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह वर्तमान में जमानत पर चल रहा था। उसके छोटे भाई की तबीयत काफी खराब थी और आर्थिक तंगी के कारण इलाज कराना मुश्किल हो रहा था। इसी तनाव में उसने शराब पी और गुस्से में आकर अपने भाई के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर्व पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, PAC और QRT तैनात।

गिरफ्तारी टीम

  • विजय सिंह मेहता – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी

  • रोहताश सिंह सागर – उप निरीक्षक

  • रविन्द्र राणा – प्रभारी चौकी मेडिकल

  • कृपाल सिंह – चौकी प्रभारी हीरानगर

  • कांस्टेबल मो. अजहर

  • कांस्टेबल जगदीश भंडारी

मीडिया सैल – नैनीताल पुलिस