काशीपुर मे प्रिया मॉल और एसआरएस माल मे एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग सेल की टीम ने की छापे मारी।

काशीपुर मे प्रिया मॉल और एसआरएस माल मे एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग सेल की टीम ने की छापे मारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

काशीपुर मे आज एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग सेल की टीम ने काशीपुर के विभिन्न मॉल में पहुंच कर वहां स्थित छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही कैफे संचालक कैफे में ताले लगाकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव के नामांकन में पुलिस का सख्त पहरा, SSP खुद मैदान में उतरे; हुड़दंग और अव्यवस्था पर रहेगी पैनी नजर।

 

 

आपको बताते चलें कि रुद्रपुर से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम की प्रभारी जीतो काम्बोज ने पुलिस टीम के साथ मिलकर काशीपुर के एसआरएस, प्रिया मॉल व अन्य जगह कैफे चलाने वालों के खिलाफ छापामारी की गयी। वही इस कार्यवाही की भनक पाते ही कैफे संचालक मौके से फरार हो गए। इस दौरान एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग प्रभारी जीतो कंबोज ने फरार कैफे संचालको के खिलाफ न्यायालय चलान किये, जिसमे एसआरएस मॉल, प्रिया मॉल और अन्य जगह से देर शाम तक सात चालान किये गए। इस संबंध मे जानकारी देते हुए एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग सेल प्रभारी जीतो काम्बोज ने बताया कि काशीपुर के कैफे संचालको के खिलाफ लगातार गलत कार्य कराये जाने की शिकायत मिल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उतरी संयुक्त टीम, संवेदनशील इलाकों में की सघन गश्त।

 

 

जिसको संज्ञान मे लेते हुए एसआरएस, प्रिया मॉल व अन्य जगह पर हमारी टीम के द्वारा कार्यवाही अमल मे लाई गई है। वही कार्यवाही के दौरान कैफे संचालक मौके से फरार पाए गए हैं। जिनमे सात कैफे संचालक के खिलाफ न्यायालय चालान कर दिये गए और आगे भी गलत तरीके से संचालित कैफों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।