काशीपुर मे प्रिया मॉल और एसआरएस माल मे एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग सेल की टीम ने की छापे मारी।

काशीपुर मे प्रिया मॉल और एसआरएस माल मे एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग सेल की टीम ने की छापे मारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

काशीपुर मे आज एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग सेल की टीम ने काशीपुर के विभिन्न मॉल में पहुंच कर वहां स्थित छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही कैफे संचालक कैफे में ताले लगाकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  डीएलएड प्रवेश परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का पहरा, नकल और अव्यवस्था रोकने के लिए कड़ा सुरक्षा घेरा।

 

 

आपको बताते चलें कि रुद्रपुर से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम की प्रभारी जीतो काम्बोज ने पुलिस टीम के साथ मिलकर काशीपुर के एसआरएस, प्रिया मॉल व अन्य जगह कैफे चलाने वालों के खिलाफ छापामारी की गयी। वही इस कार्यवाही की भनक पाते ही कैफे संचालक मौके से फरार हो गए। इस दौरान एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग प्रभारी जीतो कंबोज ने फरार कैफे संचालको के खिलाफ न्यायालय चलान किये, जिसमे एसआरएस मॉल, प्रिया मॉल और अन्य जगह से देर शाम तक सात चालान किये गए। इस संबंध मे जानकारी देते हुए एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग सेल प्रभारी जीतो काम्बोज ने बताया कि काशीपुर के कैफे संचालको के खिलाफ लगातार गलत कार्य कराये जाने की शिकायत मिल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी।

 

 

जिसको संज्ञान मे लेते हुए एसआरएस, प्रिया मॉल व अन्य जगह पर हमारी टीम के द्वारा कार्यवाही अमल मे लाई गई है। वही कार्यवाही के दौरान कैफे संचालक मौके से फरार पाए गए हैं। जिनमे सात कैफे संचालक के खिलाफ न्यायालय चालान कर दिये गए और आगे भी गलत तरीके से संचालित कैफों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान? प्रसून जोशी से सीएम धामी की मुलाकात ने बढ़ाई उम्मीदें।