एसिड की घटना को देखते हुए उपजिलाधिकारी महोदय नें रामनगर में की छापेमारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रामनगर में घरेलू कलह के चलते हूये नसीम ने अपनी पत्नी के ऊपर एसिड फेक दिया था। जिसके चलते उक्त घटना को देखते हुए आज रामनगर में एसिड को लेकर पूरे बाजार में छापेमारी की गई। वही एसिड विक्रेताओं में उपजिलाधिकारी की छापेमारी से, हड़कम्प मच गया। उपजिलाधिकारी रामनगर गौरव चटवाल ने बताया कि कल रामनगर में जो एसिड की घटना हुई हैं। उसको देखते हुए आज पूरे बाजार में छापेमारी की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में वन्यजीव सप्ताह का आगाज, बच्चों की साइकिल रैली ने दिया बड़ा संदेश, बोले- जंगल बचेंगे तो हम बचेंगे।

 

कुछ ऐसिड विक्रेता द्वारा रजिस्टर मेंटेन नही किया जा रहा हैं। हम ऐसे लोगो को जांच कर रहे है उन पर कार्यवाही की जायेगी। आज रामनगर में बजाजा लाइन में किसना पंसारी की दुकान में छापेमारी की गई, वहाँ से एसिड की बोतले बरामद की गई आरोपी ने भी वहीं से ही एसिड की बोतल को 200 रूपये में खरीदा था। बिक्रेता के द्वारा कोई रजिस्टर मेंटेन नही किया जा रहा था जिसके चलते उसपे भी कार्यवाही हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में बड़ी वारदात की थी तैयारी, नैनीताल पुलिस ने पहले ही बिगाड़ दिया गैंग का खेल।

एसिड की घटना को देखते हुए उपजिलाधिकारी महोदय नें रामनगर में की छापेमारी।