“पुलिस अधीक्षक नैनीताल की निरीक्षण कार्यवाही: कोतवाली भवाली का निरीक्षण और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी”

पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल ने किया कोतवाली भवाली का निरीक्षण, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की गोष्ठी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज दिनांक 21.05.2024 को श्री हरबंस सिंह, पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात नैनीताल द्वारा कोतवाली भवाली का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले से गुलजार होगा हल्द्वानी, 10 दिन तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान में दिखेगी व्यापार और हुनर की ताकत।

“पुलिस अधीक्षक नैनीताल की निरीक्षण कार्यवाही: कोतवाली भवाली का निरीक्षण और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी”

निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक, परिसर, सरकारी आवास आदि का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 13 प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण।

“पुलिस अधीक्षक नैनीताल की निरीक्षण कार्यवाही: कोतवाली भवाली का निरीक्षण और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी”

निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेख एवं सरकारी संपत्ति उपकरण सही पाए गए। प्रभारी निरीक्षक भवाली को आपदा उपकरण तैयारी की हालत में रखने हेतु निर्देशित किया गया।सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के उपरान्त थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी की समस्या सुनी गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।