रामनगर पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार।

रामनगर पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रामनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर रामनगर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार बनाने के उपकरण और कई अवैध हथियार बरामद किए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, सट्टे की खाई-बाड़ी करते दूसरा दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की दोहरी कार्रवाई।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मालधन चौड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तुमड़िया डाम से अभियुक्त महमूद पुत्र अब्दुल वारिग (निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपी के पास से अवैध हथियार बनाने के उपकरण और हथियार बरामद हुए।

 

बरामदगी:

  • अवैध हथियार:
    • एक 12 बोर की अवैध बंदूक
    • दो 315 बोर के देशी तमंचे
    • तीन 12 बोर के जिंदा कारतूस
    • 12 बोर और 315 बोर के खोखे कारतूस
  • हथियार बनाने के उपकरण:
    • ग्राइंडर, हथौड़ी, रेती, ड्रिल मशीन, लोहे की पत्तियां, ट्रिगर गार्ड, स्प्रिंग, पेंच, लोहे के गुटके, कोयला, सुहागा सहित अन्य सामग्री
यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट परमिट बुकिंग प्रणाली सरल करने की मांग, नेचर गाइड एसोसिएशन ने पार्क वार्डन को सौंपा ज्ञापन।

 

अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज

रामनगर पुलिस ने FIR संख्या 34/2025, धारा 3/5/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, छह सेंटरों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

पुलिस टीम:

  • व0उ0नि0 मौ. यूनुस
  • उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार
  • उ0नि0 सुनील धानिक
  • कानि. अशोक काम्बोज, विजेंद्र सिंह, विनीत चौहान

रामनगर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी यह हथियार किसे और कहां सप्लाई करता था।