दुखद : जंगल के पास लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला,, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

ख़बर शेयर करें -

जंगल के पास लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

रामनगर। जंगल के पास लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ उठा कर ले गया। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग और कॉर्बेट की टीम मोके पर पहूँची। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आंगनबाड़ी योजनाओं की समीक्षा, एफआरएस से 100% राशन वितरण के निर्देश

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलावती उर्फ कला (48) पुत्री ध्यान सिंह निवासी ढेला गांव की महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। तभी घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया और उसे खींचकर घने जंगल में ले गया। सूचना मिलते ही ढेला रेंजर अजय सिंह ध्यानी वन विभाग की टीम लेकर जंगल में महिला को खोजने के लिए निकल गए। महिला का शव जंगल मे मिला।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा में सट्टेबाज गिरफ्तार।

 

 

बता दें कि, लगभग 20 दिन पूर्व दुर्गा देवी को बाघ उठाकर ले गया था। उसका शव वन विभाग ने बरामद किया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर वन विभाग को जल्द से जल्द उक्त बाघ को पकड़ने की मांग की थी। लेकिन अभी तक बाघ के ना पकड़ने के कारण एक और घटना घट गई।

यह भी पढ़ें 👉  24 घंटे में पुलिस का “ऑपरेशन ताला तोड़” सफल, लाखों उड़ाने वाला शातिर चोर दबोचा।

 

 

वहीं विभाग के अधिकारी ने बताया कि बाघ को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू करने का कार्य किया जाएगा और आसपास के क्षेत्र में बाघ को पकड़ने के लिए और पिंजरे लगाए जाएंगे जिस भाग जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।