एसओजी भतरौजखान पुलिस को मिली कामयाबी 07 लाख से अधिक के गांजे के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा एस0ओ0जी0 टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँप्स के नेतृत्व में जनपद की एस0ओ0जी0 व जनपद पुलिस टीम द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर ताबड़तोड़ गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।

 

एस0ओ0जी0 की सूचना पर *थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद की पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मोहान बैरियर पर *वाहन संख्या- UK18A 1617 स्वीफ्ट डिजायर कार* व *वाहन संख्या UK18K 9873 मोटरसाइकिल* को चैक किये जाने एवम पूछताछ पर कार से पांच कट्टों में *कुल 50.050 किग्रा गांजा (कीमत 7,57000 रु0 ) बरामद* होने पर, दोनों व्यक्तियों को *गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान मे एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर, दोनों वाहन सीज कर* आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ से उच्च हिमालय तक अध्ययन भ्रमण पर रवाना हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी वन एवं वन्यजीव संरक्षण, भूमि संरक्षण और पौधशाला प्रबंधन की बारीकियां सीखेंगे प्रशिक्षु।

*मामले में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक* ने बताया कि दोनों देघाट के आसपास के क्षेत्र से गांजा एकत्र कर काशीपुर के गाँव मे अधिक दाम में बेचने हेतु ले जा रहे थे। पुलिस की गिरफ्त में आने के डर से मोटरसाइकिल चालक अपना माल कार में लादकर कार से आगे निकलकर पुलिस चैकिंग की सूचना कार चालक को दे रहा था, जिससे गांजा काशीपुर पहुँचा सकें। महमूद चालक तथा पवन कश्यप IGL में कोयले का काम करता है। चैकिंग के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आ गए। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गादेवी-मोरादा मार्ग 15 नवंबर से पहले खोलने की मांग, शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को 2,500 रुपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

*गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम*
1. *महमूद* उम्र-40 वर्ष,पुत्र मकबूल निवासी लालपुर बमसोरा थाना कुंडा उधम सिंह नगर
2. *पवन कश्यप* उम्र- 24 वर्ष पुत्र गजराम निवासी खड़कपुर, देवीपुरा काशीपुर उधमसिंह नगर।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों में एआई, रोबोटिक्स और ड्रोन का दौर, सीएम धामी ने बनाई भविष्य की राह।

 

*बरामदगी-* 50.050 किलोग्राम।
*कीमत-* 7,57,500 रुपये *पुलिस टीम* –
● उ0नि0 विनोद घई
● का0 संदीप
● का0 भूपेंद्र पाल, एसओजी
● का0 मनमोहन सिंह एसओजी