प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12 अक्टूबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं प्रधानमंत्री स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण तथा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं करंगे शिलान्यास।

ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12 अक्टूबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं प्रधानमंत्री स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण तथा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं करंगे शिलान्यास।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

जिला सूचना कार्यालय, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ दिनांक 11अक्टूबर 2023- देश के मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं! यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार माननीय प्रधानमंत्री 12 अक्टूबर को उतर प्रदेश के बरेली एयरपोर्ट से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाहन 8:05 बजे जनपद के ज्योलिकांग हेलीपैड पहुंचेंगे!

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल-नौकुचियाताल में होंगे बड़े बदलाव, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर करोड़ों की योजनाएं

 

 

 

इसके बाद प्रधानमंत्री पूर्वाहन 8:20 बजे ज्योलिकांग हेलीपैड से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाहन 8:30 बजे पार्वती कुंड पहुंचकर दर्शन और पूजन करेगें! तदुपरान्त पार्वती कुण्ड से सड़क मार्ग द्वारा ज्योलिकांग हेलीपैड पहुंचकर वहां से पूर्वाहन 9:05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर पूर्वाहन 9:20 बजे गूंजी हेलीपैड पहुंचेगें! वहां से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग द्वारा पूर्वाहन 9:35 बजे “जे एण्ड के” राईफल्स पोस्ट पर पहुंचेंगे जहां पर प्रधानमंत्री स्टाल निरीक्षण,स्थानीय लोगों के साथ बातचीत एवं स्थानीय कला प्रदर्शनी का निरीक्षण करेगें तथा आर्मी, बीआरओ एवं आइटीबीपी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे!

यह भी पढ़ें 👉  *बकरीद और पर्यटन सीजन पर SSP मंजुनाथ TC का अलर्ट:* *देवभूमि में अराजकता बर्दाश्त नहीं: बकरीद, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को सकुशल संपन्न करना हमारी प्राथमिकता* *किसी भी अच्छा या व्यक्ति द्वारा कानून से खिलवाड़ किया तो होगी कड़ी कार्यवाही, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात* *सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, गली, लिंक रोड, मैदान में नमाज़ और सार्वजनिक कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर*

 

 

इसके बाद प्रधानमंत्री वहां से सड़क मार्ग से गूंजी हेलीपैड पहुंचकर पूर्वाहन 10:15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जनपद अल्मोड़ा के सुखियाताल हेलीपैड के लिए रवाना होगें तथा अपराह्न 1.10 बजे सुखियाताल हेलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 1:35 बजे जनपद के नैनी सैनी एयरपोर्ट पहुंचेंगे! वहां से अपराह्न 2:10 बजे सड़क मार्ग से प्रस्थान कर अपराह्न 2:30 बजे पिथौरागढ़ स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे! जहां पर प्रधानमंत्री स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण तथा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे!

यह भी पढ़ें 👉  गंगा संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन का लिया संकल्प

 

 

 

इसके बाद प्रधानमंत्री अपराह्न 3:50 बजे स्पोर्टस स्टेडियम से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 4:15 बजे नैनी सैनी एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बरेली के लिए प्रस्थान करेगें!

जिला सूचना अधिकारी पिथौरागढ़