सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते हूए रंगे हाथो किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते हूए रंगे हाथो किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 22 मई 2024 को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल, अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में और निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-भीमताल में AI निगरानी का प्लान, ANPR कैमरों से हर वाहन पर रहेगी नजर।

 

 

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसने पिछले वर्ष ग्राम सेलिया में लघु सिंचाई विभाग की गुल निर्माण का ठेका लिया था, जिसकी कुल लागत लगभग 10 लाख रुपये थी। इसका पूर्व भुगतान दो बार में किया गया, लेकिन अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल ने शिकायतकर्ता से इस भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संपन्न हुआ 03 दिवसीय NAFIS/MCU प्रशिक्षण* *पुलिस अधीक्षक संचार मठपाल ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा— "वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ेगी विवेचना की गुणवत्ता और दोषसिद्धि दर*

 

 

अनिल सिंह मनराल ने शिकायत की जांच कराई और तथ्य सही पाए जाने पर निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया। टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आज, 22 मई 2024 को, लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए 6 सीजन रिजॉर्ट, नया गांव, कालाढुंगी जनपद नैनीताल के परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अभियुक्त से पूछताछ जारी है और इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अनुसंधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।