आमपानी में बाघ ने किया हमला, 43 वर्षीय व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती।

आमपानी में बाघ ने किया हमला, 43 वर्षीय व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती।

आमपानी में बाघ ने किया हमला, 43 वर्षीय व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। आज शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे आमपानी क्षेत्र में एक बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान यशपाल सिंह (43 वर्ष) पुत्र श्री प्यारा सिंह, निवासी करेलपुरी, पोस्ट हलदुआ के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का दो टूक संदेश—“छात्रसंघ चुनाव है, अपराधियों का अड्डा नहीं” हार्डकोर अपराधी व अराजक तत्व रडार पर, ITI गैंग का एक सन्दिग्ध भी हिरासत में।

यह घटना प्लॉट संख्या 13, आमपानी में घटी, जब यशपाल सिंह पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद आमपानी स्टाफ और ग्रामीणों ने तुरंत घायल व्यक्ति को बचाया और रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय, रामनगर में भर्ती कराया, जहां उनका समुचित उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन और बॉडी कैमरों से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स।

घायल के साथ परिजन और वन विभाग का स्टाफ भी मौजूद हैं। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा नजर रखी जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा मौके पर गश्त बढ़ा दी गई है तथा बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवासी बुद्धिजीवियों के सुझावों से बनेगी उत्तराखंड के विकास की नई रणनीति, सीएम धामी ने साझा की प्राथमिकताएं।

वन विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे जंगल से सटे इलाकों में सावधानी बरतें और अकेले ना जाएं।