ऑपरेशन रोमियो के तहत 80 अराजक तत्व गिरफ्तार, महिला सुरक्षा पर विशेष अभियान।

ऑपरेशन रोमियो के तहत 80 अराजक तत्व गिरफ्तार, महिला सुरक्षा पर विशेष अभियान।
ख़बर शेयर करें -

ऑपरेशन रोमियो के तहत 80 अराजक तत्व गिरफ्तार, महिला सुरक्षा पर विशेष अभियान।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी: महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन द्वारा विशेष अभियान “ऑपरेशन रोमियो” चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई और एस.पी. सिटी प्रकाश चंद्र ने किया। अभियान के तहत नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों से 80 अराजक तत्वों को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के खिलाफ SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का बुलडोजर एक्शन, 07 बंद दुकानों की चोरी का पर्दाफाश, 45+ मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' और साथी गिरफ्तार, लालकुआं, मुखानी व काठगोदाम में चोरी के मुकदमों का राजफाश, 2 लाख 28 हज़ार की नगदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस टीम की एसएसपी ने थपथपाई पीठ।

 

सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई ने बताया कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और नैनीताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर गश्त करते हुए असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से सांसद अजय भट्ट ने की शिष्टाचार मुलाकात

 

अभियान में शामिल अधिकारी:

  • सीओ हल्द्वानी: नितिन लोहनी
  • सीओ लालकुआँ: दीपशिखा अग्रवाल
  • सीओ भवाली: सुमित पांडेय
  • तहसीलदार हल्द्वानी: सचिन कुमार
  • डॉक्टर: विपुल और आलम

महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाना है। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और अन्य असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए इस तरह के अभियानों को निरंतर जारी रखने की योजना है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अराजक तत्वों में भय व्याप्त होगा और महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मोहर्रम को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन निगरानी और रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी।

ख़बर शेयर करें -