एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन और बॉडी कैमरों से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स।

एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन और बॉडी कैमरों से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स।

 

एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन और बॉडी कैमरों से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। सुबह नौ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निर्विवाद संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में लवप्रीत ने रखी जरूरतमंदों की बात, सीएम के निर्देश पर घर पहुंचा टैब।

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति से तत्काल निपटने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के काठगोदाम-नैनीताल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की कमान संभाली।

 

 

 

चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वर्दीधारी पुलिस के साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी और एलआईयू की टीमें भी तैनात की गई हैं। वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी और फायर सर्विस की टीमें भी मुस्तैद हैं।

कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन तथा बॉडी-वॉर्न कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आवश्यक स्थानों पर डायवर्जन लागू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी कॉलेज रामनगर में चुनावी रण तैयार, 24 से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगा मतदान।

 

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।