कैंचीधाम में दूध पिकअप वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिरा, तीन घायल रेस्क्यू।

कैंचीधाम में दूध पिकअप वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिरा, तीन घायल रेस्क्यू।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कैंचीधाम। कैंची मंदिर क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दूध पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 से 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे तीन लोगों को गंभीर घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  वन्य प्राणी सप्ताह में विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ, पीएनजी कॉलेज में कार्यशाला आयोजित।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने कैंचीधाम चौकी पुलिस को केरल ढाबे के पास सड़क से नीचे नदी किनारे किसी वाहन की लाइट जलती दिखाई देने की सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सर्च अभियान के दौरान नदी के पास गहरी खाई में दूध का पिकअप वाहन UK04 CC 3465 दुर्घटनाग्रस्त मिला।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड सैन्यकर्मी की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव।

 

 

 

पुलिस टीम ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  फल-सब्जी मंडियों में खाद्य हानि रोकने पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, राज्यों के बीच अनुभव साझा कर आधुनिक प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने पर जोर।

 

 

 

हादसे में अंकित सिंह (33) निवासी बड़ी मंडी, हल्द्वानी, वाहन चालक, बॉबी (22) निवासी बड़ी मंडी, हल्द्वानी और मोहम्मद साकिब (11) निवासी हल्द्वानी घायल हुए हैं।

रेस्क्यू अभियान में चौकी प्रभारी उ0नि0 विजय कुमार, अ0उ0नि0 विजय कुमार, कांस्टेबल विनोद यादव और कांस्टेबल महेश गोस्वामी शामिल रहे।