‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर पुलिस ने नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से 58 पैकेट (कुल 786 ग्राम) अवैध गांजा बरामद किया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित “Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत, किसानों के मुद्दों पर बढ़ी उम्मीदें

गांजा तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहा है। इस सूचना पर प्रभारी कोतवाली मौ. यूनुस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मुजफ्फर अली उर्फ पारे (45 वर्ष) पुत्र अब्दुल वाहिद, निवासी उटपड़ाव, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान 58 पैकेट (786 ग्राम) अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR NO 55/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक-एक डकैत को कानून के कटघरे तक पहुंचाएंगे — SSP डॉ0 मंजूनाथ टीसी की कुशल रणनीति का असर, आज 02 डकैत, 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद, वरना कर जप्त, अब तक मास्टरमाइंड सहित 08 डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

एक साल से कर रहा था गांजे का कारोबार


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पिछले एक साल से गांजे का अवैध व्यापार कर रहा था। वह घर के अंदर से ही ₹200 प्रति पैकेट के हिसाब से गांजा बेचता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  कई जनपदों की कमान संभालने वाले युवा IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई उड़ान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध के नेटवर्क पर होगी IPS मीणा की नजर, बनभूलपुरा में ढाल, विजिलेंस में भ्रष्टाचार पर वार, कोरोना में सेवा और पैरा जंपिंग में साहस; अब WCCB में राष्ट्रीय कमान।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

  1. व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल
  2. उ0नि0 राजकुमारी
  3. हे0कानि नसीम अहमद
  4. का0 संजय कुमार
  5. म0कानि रेशु

 

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

kj
tara