तमंचे के बल पर दिनदहाड़े अपहरण और लूट, पुलिस की कार्रवाई में तीन गिरफ्तार।

तमंचे के बल पर दिनदहाड़े अपहरण और लूट, पुलिस की कार्रवाई में तीन गिरफ्तार।

तमंचे के बल पर दिनदहाड़े अपहरण और लूट, पुलिस की कार्रवाई में तीन गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (नैनीताल)। दिनांक 26.12.2025 को शुभम कश्यप पुत्र श्री दिलीप राम, निवासी मोहल्ला भवानीगंज, छोटी नहर के पास, तहसील रामनगर द्वारा थाना रामनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि समीर खान ने उसे बहला-फुसलाकर जबरन अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठाया और अपहरण कर लिया। इसके बाद समीर खान व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा देशी कट्टा उसकी कनपटी पर रखकर जेब में रखा पर्स लूट लिया।

तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में FIR संख्या 428/25 धारा 140(4), 309(4), 351(3), 352, 115(2), 126(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक सेवा सफर पर की दीर्घायु की कामना।

मामले के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर निगम क्षेत्र में बंद पड़ी आरा मशीन के खंडहर से तीन अभियुक्तों—
(1) समीर खान पुत्र जावेद खान, उम्र 21 वर्ष,
(2) ईशान खान उर्फ पव्वा पुत्र मौ. शावेज, उम्र 20 वर्ष,
(3) रिहान अल्वी पुत्र मौ. हनीफ, उम्र 20 वर्ष,
निवासी रामनगर, जनपद नैनीताल—को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  आनंद सिंह रावत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, दलीप सिंह मेहता बने सचिव, सचिवालय घेराव के लिए कर्मचारियों से देहरादून कूच की अपील।

अभियुक्तों की निशानदेही पर समीर खान के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं ईशान खान उर्फ पव्वा के पास से वादी का लूटा हुआ काले रंग का पर्स, जिसमें ₹290 नकद व अन्य दस्तावेज थे, तथा रिहान अल्वी के पास से वादी का आधार कार्ड बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण में कॉर्बेट का जलवा, सात वन अफसर होंगे सम्मानित, सूची में पहले नंबर पर बिन्दरपाल, 8 अक्टूबर को लोकभवन में मिलेगा सम्मान।

गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह,
हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन,
कांस्टेबल महबूब आलम,
कांस्टेबल विपिन शर्मा,
कांस्टेबल जसवीर सिंह।