वीआईपी दौरे से पहले सड़कों पर मेकअप, ग्रामीण बोले— अब नहीं चलेगी खानापूर्ति।

ख़बर शेयर करें -

वीआईपी दौरे से पहले सड़कों पर मेकअप, ग्रामीण बोले— अब नहीं चलेगी खानापूर्ति।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। पाटकोट भंडारपानी मार्ग और पाटकोट गांव की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़कें खस्ताहाल बनी हुई हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग (PWD) की उदासीनता के चलते आज तक इनका स्थायी समाधान नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें 👉  गौलावार फीडर नहर के किनारे बढ़ेगी हरियाली, जमरानी परियोजना ने किया वृक्षारोपण।

समाजसेवी नरेंद्र सिंह बिष्ट “रिंकू” ने बताया कि दिनांक 16 मई 2026 को मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami और नैनीताल सांसद Ajay Bhatt सीताबनी में आयोजित जानकी राम कथा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। वीआईपी दौरे को देखते हुए अब विभाग अचानक सक्रिय दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने सुनी जनता की पीड़ा, शेरनाला पर पुल देकर आसान किया चोरगलिया का सफर

उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं गड्ढों को मिट्टी से तो कहीं पत्थरों से भरकर विभाग अपनी कमियों को छुपाने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने और स्वयं समाजसेवियों द्वारा अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग पर्यटन और राजस्व की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, इसके बावजूद सड़कें बदहाल हैं। बरसात के दौरान हालात और अधिक खतरनाक हो जाते हैं, जिससे ग्रामीणों और पर्यटकों दोनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी के स्वागत में जुटे मंत्री-विधायक और जनप्रतिनिधि।

ग्रामीणों ने मांग की है कि केवल वीआईपी दौरे से पहले दिखावटी मरम्मत करने के बजाय सड़क का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।


ख़बर शेयर करें -
kj
tara