63 ग्राम स्मैक के साथ किच्छा क्षेत्र में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार।

शादाब हुसैन – सवाददाता

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के दौरान विगत काफी दिनों से टीचस कालौनी किच्छा में लगातार स्मैक व अन्य मादक पदार्थ बेचने की सूचनायें मिल रही थी । इसी दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध के दिशा निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सितारंगज के पर्यवेक्षण में दिनाक 13.05.2023 को प्रभारी निरीक्षक किच्छा पुलिस द्वारा सत्यापन के दौरान टीचर्स कालौनी ऑक्सफोर्ड स्कूल वाली गली किच्छा में एक मकान के बाहर कुछ लोगों को एकत्रित होते हुए देखा जो पुलिस टीम को देखकर तितर बितर होने लगे शक होने पर पुलिस टीम द्वारा मकान के लोहे के गेट के बाहर खुले स्थान पर एक पुरुष व दो महिलायों पकड़ लिया। पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा तो पहले ने अपना नाम वेदप्रकाश पुत्र महेन्द्र, किरन पत्नी आन्नद, चन्दा पत्नी वेदप्रकाश निवासीगण टीचर्स कालौनी किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर बताया। तीनों ने अपने पास स्मैक होना बताया।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

 

 

जिस पर विधिनुसार मौके पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सितारगंज को पहुँचने का अनुरोध किया गया । मौके पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारंगज के समक्ष पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्तियों की जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त वेदप्रकाश पुत्र महेन्द्र के कब्जे से 17.20 ग्राम स्मैक व अभियुक्ता किरन पत्नी आन्नद उर्फ ननुवा के कब्जे से 27.20 ग्राम स्मैक व चन्दा पत्नी वेदप्रकाश के कब्जे से 18.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई । जिस पर थाना हाजा पर FIR NO 163/23 U/S 8/21/ 29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया। अभिगणों को माननीय न्यायालय पेश किया किया जा रहा है।

 

 

 गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया कि किरन का पति आनन्द उर्फ ननुवा पुत्र महेन्द्र पाल तथा कलुवा पुत्र भूपाल राम निवासीगण टीचर्स कालौनी थाना किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर बरेली की तरफ से स्मैक खरीद कर लाते है तथा हम लोग घर में ही तथा मोहल्ले में आस पास घूम घूम कर लोगों को छोटी छोटी बिट बनाकर स्मैक को बेचते है। स्मैक बेच कर ही अपना जीवन यापन करते है। बरामदा स्मैक की कीमत अन्तराष्ट्रीय बाजार में लगभग 6,30,000/-रुपया है।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. वेदप्रकाश पुत्र महेन्द्र निवासी टीचर्स कालौनी किच्छा थाना किच्छा, जनपद- ऊधमसिंह नगर ।
2. किरन पत्नी आन्नद उर्फ ननुवा निवासी टीचर्स कालौनी किच्छा थाना किच्छा जनपद-ऊधमसिंह नगर ।
3. चन्दा पत्नी वेदप्रकाश निवासी टीचर्स कालौनी किच्छा थाना किच्छा जनपद-ऊधमसिंह नगर।

 

 

बरामदगी 1. अभियुक्त वेदप्रकाश पुत्र महेन्द्र के कब्जे से 17.20 ग्राम स्मैक
2. अभियुक्ता किरन पत्नी आन्नद के कब्जे से 27.20 ग्राम स्मैक
3. चन्दा पत्नी वेदप्रकाश के कब्जे से 18.60 ग्राम स्मैक
अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास-

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

A अभियुक्त वेद प्रकाश का (कोतवाली किच्छा में पंजीकृत)

1-FIR NO-228/15 US -457/380/411 IPC
2- FIR NO-153/17 US 60 EX ACT
3- FIR NO-76/18 US -60 EX ACT
4- FIR NO-220/18 US-60 EX ACT
5- FIR NO-327/21 US 8/22/60 NDPS ACT
6- FIR NO-47/23 US 8/21/27/ 29 NDPS ACT (थाना पुलभटा में पंजीकृत)
B अभियुक्ता किरन के पति आनन्द उर्फ ननुवा पुत्र महेन्द्र का (कोतवाली किच्छा में पंजीकृत)

1- FIR NO-171/15 US-60 EX ACT
2- FIR NO-257/20 US 60 EX ACT
3- FIR NO-59/21 US-8/22 NDPS ACT 4- FIR NO-79/23 US 8/21/27/ 29 NDPS ACT
(थाना पुलभटटा में पंजीकृत)

C- कलुवा पुत्र भूपाल राम निवासी टीचर्स कालौनी किच्छा का (कोतवाली किच्छा में पंजीकृत)
1- FIR NO-75/16 US-60 EX ACT
2- FIR NO-01/18 US-60 EX ACT
3- FIR NO-83/19 US-8/22 NDPS ACT
4- FIR NO-26419 US -8/22 NDPS ACT

मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस