*जब कप्तान खुद पैदल निकले… SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने दिखाई सादगी और जिम्मेदारी, पेश की मिशाल*
*पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कार-पूलिंग अपनाएं, राष्ट्रहित पहले —दिया ईंधन बचत का संदेश*
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
पश्चिम एशिया में बढ़ते वैश्विक तनाव और ईंधन संकट की आशंकाओं के बीच Narendra Modi की मितव्ययता अपील को जमीन पर उतारते हुए नैनीताल पुलिस ने एक अनोखी पहल शुरू की है।
जनपद के SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद अपने आवास से हल्द्वानी स्थित कार्यालय तक पैदल पहुंचकर यह संदेश दिया कि राष्ट्रहित में अब हर नागरिक को जिम्मेदारी निभानी होगी। SSP का यह कदम सिर्फ प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि जनता के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आया।
इस दौरान SSP ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय आने-जाने में कार-पूलिंग अपनाई जाए, निजी वाहनों का कम से कम इस्तेमाल हो और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में ऊर्जा संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग करें और पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खपत से बचें।
नैनीताल पुलिस की यह पहल अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि जब “कप्तान” खुद सड़क पर उतर जाए, तो संदेश सीधे जनता तक पहुंचता है।


